फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   candidate caught cheating during SSC exam.

एसएससी परीक्षा में फिल्मी स्टाइल में नकल, धरा गया

Sun, 01 Nov 2015 09:52 PM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
candidate caught cheating during SSC exam.

एसएससी की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया है। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के परीक्षा केंद्र में आरोपी कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रहा था। आरोपी युवक को कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिवम मलिक पुत्र आनंद प्रकाश मलिक निवासी सयामली, उत्तर प्रदेश एसएससी की परीक्षा देने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर पहुंचा। शिवम प्रात: कालीन सत्र में परीक्षा दे रहा था। इस दौरान शिवम ने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा रखा था और इसके जरिये नकल कर रहा था।
विज्ञापन


परीक्षा हाल में नियुक्त प्रवक्ता को शिवम मलिक की हरकतों पर संदेह हुआ। इसके चलते प्रवक्ता ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कान में एक ब्लूटूथ डिवाइस लगा हुआ पाया। इस डिवाइस के माध्यम से शिवम को कॉल के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति नकल करवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश

candidate caught cheating during SSC exam.

प्रवक्ता ने कॉलेज प्रबंधन को इसकी सूचना दी। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच ब्लूटूथ डिवाइस को कब्जे में लेकर नकल करने के आरोपी शिवम मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। फोन कॉल के माध्यम से आरोपी को कौन नकल करवा रहा था, उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी हमीरपुर राजेंद्र कुमार रत्न ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लूटूथ डिवाइस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सोमवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उपप्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर जेसी चौहान ने बताया कि युवक को ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed