फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cafe

टका बैंच की तर्ज पर शहर में तीन और बुक कैफे बनेंगे

Mon, 02 Sep 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
cafe
शिमला। रिज मैदान के टका बैंच स्थित बुक कैफे की तर्ज पर नगर निगम शहर में तीन और नये कैफे खोलने जा रहा है। बुक कैफे की बढ़ती डिमांड को देखते हुए नगर निगम ने इसका प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

इंजनघर, छोटा शिमला और टुटीकंडी वार्ड में यह बुक कैफे खोले जाएंगे। यहां वर्तमान में नगर निगम के रीडिंग रूम भी चल रहे हैं। शहर में बुक कैफे की खासी डिमांड है। आए दिन टका बैंच स्थित बुक कैफे में लोग खासकर युवा हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। यही नहीं, सैलानी और साहित्यकार भी यहां बैठते हैं। अभी तक यह कैफे कैदी चला रहे थे। कैफे की खासियत यह है कि यहां खाने पीने के ताजा उत्पाद तो मिलते ही हैं, साथ में बैठने के लिए उपयुक्त जगह और पढ़ने के लिए किताबें भी मिल जाती हैं। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने सोमवार को इंजनघर वार्ड का दौरा भी किया। स्थानीय पार्षद आरती चौहान, हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में वहां बने रीडिंग रूम का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा कि जल्द ही यहां बुक कैफे बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षदों से मांगें सुझाव
नगर निगम प्रशासन ने पार्षदों से भी अपने वार्डों में बुक कैफे के लिए जगह तलाशने को कहा है। पार्षद प्रस्ताव बनाकर निगम प्रशासन को भेज सकते हैं। निगम स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बुक कैफे तैयार कर सकता है। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि स्मार्ट सिटी के बजट से ये कैफे बनाए जाएंगे। इससे शहरवासियों और शिमला आने वाले सैलानियों को भी फायदा होगा। कहा कि निगम की टीम ने रीडिंग रूम का मुआयना किया है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टका बैंच के बुक कैफे के टेंडर जारी
निगम ने टका बैंच स्थित बुक कैफे के टेंडर जारी कर दिए हैं। अभी कैदी इस कैफे का संचालन कर रहे थे। निगम प्रशासन का कहना है कि कैफे में पहले की ही तरह कैदियों के तैयार उत्पाद बेचे जाएंगे। कैफे का दस साल के लिए ठेके पर दिया जाएगा। 12 सितंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed