{"_id":"644e6eb2aee2494aaf096208","slug":"cabinet-minister-vikramaditya-singh-on-mc-shimla-election-and-neta-pratipaksh-jairam-thakur-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramaditya Singh: पीएम मोदी की जगह अपने नाम पर निगम चुनाव लड़े नेता विपक्ष जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramaditya Singh: पीएम मोदी की जगह अपने नाम पर निगम चुनाव लड़े नेता विपक्ष जयराम
Mon, 01 May 2023 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 May 2023 10:42 AM IST
सार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नगर निगम पर काबिज होने के बाद स्मार्ट सिटी के पैसे के दुरुपयोग की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को अपने नाम पर नगर निगम शिमला का चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हर काम में प्रधानमंत्री मोदी को आगे करना ठीक नहीं है। नगर निगम जैसे चुनाव को पूर्व सरकार के कामकाज के आधार पर जयराम ठाकुर को लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर गिराने की बातें कहना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर सहित कई भाजपा नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री में पूरा तालमेल है। कांग्रेस सरकार पांच साल तक मजबूती के साथ चलेगी। भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव के प्रचार में वीरभद्र सिंह की फोटो नहीं होने के आरोप लगाने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की फोटो लोगों के दिलों में है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनाव में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की जीत होने का दावा करते हुए कहा कि चार मई को सही मायनों में डबल इंजन की सरकार बनेगी। कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कार्य पूरा होता है। हम प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश के लिए पूर्व सरकार के मुकाबले अधिक बजट लेकर आएंगे। विकास के एजेंडे को किस तरह लागू किया जाना है, यह कांग्रेस की सरकार जानती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में हजारों-करोड़ों रुपये का बजट वह पहले ही लेकर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 2,800 करोड़ केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया है। जानकारी मिली है कि इस बजट के जारी होने के बाद कई भाजपा नेताओं ने दिल्ली में जाकर प्रदेश सरकार को पैसा नहीं देने की मांग की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित बड़े प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर ग्लोबल टेंडर लगाए जाएंगे।
मुफ्त 40 हजार लीटर पानी देने को कहां से होगा बजट प्रावधान
भाजपा की ओर से 40,000 लीटर मुफ्त पानी देने की घोषणा पर चुटकी लेते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि इस घोषणा को पूरा करने के लिए बजट प्रावधान कैसे और कहां से होगा। सतलुज नदी से शिमला तक पानी पहुंचाने की योजना पर पूर्व की वीरभद्र सरकार ने काम शुरू किया था। अगले साल तक काम पूरा हो जाएगा। राजधानी शिमला में 24 घंटे स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
नगर निगम पर जीत के बाद स्मार्ट सिटी के पैसे के दुरुपयोग की होगी जांच
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नगर निगम पर काबिज होने के बाद स्मार्ट सिटी के पैसे के दुरुपयोग की जांच की जाएगी। शिमला के पूर्व विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के कार्यकाल में इस बजट का बड़े स्तर पर दुरुपयोग हुआ है। शहर में जगह-जगह लोहे के जाल बिछा दिए गए हैं। बजट को सही तरीके से खर्च नहीं किया गया। स्मार्ट सिटी का पैसा किस प्रकार खर्च किया है, इसकी सारी रिपोर्ट ली जाएगी।