फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bypolls: Priyanka and Rahul will not come to campaign in Himachal

उपचुनाव: हिमाचल में प्रचार करने नहीं आएंगे प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी

Sat, 09 Oct 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 07:13 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। उल्लेखनीय है कि हाईकमान की स्टार प्रचारकों की सूची से प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी के नाम नहीं हैं। हाईकमान ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पालयट और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को स्टार प्रचारक की सूची में रखा है। 

विज्ञापन
Bypolls: Priyanka and Rahul will not come to campaign in Himachal
प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी

विस्तार

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने ‘घर’ हिमाचल में होने वाले उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। उल्लेखनीय है कि हाईकमान की स्टार प्रचारकों की सूची से प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी के नाम नहीं हैं। हाईकमान ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पालयट और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को स्टार प्रचारक की सूची में रखा है। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका ने अपना घर बनाया है।

विज्ञापन


बीते दिनों वह करीब एक हफ्ता यहां आराम करने आई थीं। प्रियंका के अलावा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी छराबड़ा में करीब एक हफ्ता छुट्टियां बिताने आए थे। सोनिया गांधी का परिवार जब भी छराबड़ा में आता है तो वह प्रदेश कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारियों से मिलने से परहेज करता है। इस बार भी जब सोनिया का परिवार छराबड़ा में आया था तो किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ नेताओं ने मिलने का प्रयास भी किया था परंतु उनको घर के गेट के बाहर ही रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed