फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byolia School Celebrations Honored for meritorious students in

Shimla News: ब्योलिया स्कूल के समारोह में मेधावी किए सम्मानित

Mon, 28 Oct 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Byolia School Celebrations
Honored for meritorious students in
पद्मश्री प्रो. सोम दत्त ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत की प्रस्तुतियां देकर जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्योलिया के सोमवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पद्मश्री से सम्मानित संगीतकार प्रो. सोमदत्त बट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीशा भलूनी ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नाटी डाली, समूह गान, एकल गान जैसी कई प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन के दुष्परिणाम को उजागर करने वाले नाटक का मंचन कर मोबाइल का कम उपयोग करने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य निशा भलूनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की साल भर की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।

पद्मश्री . सोमदत्त बट्टू ने अपने विद्यार्थी जीवन को भी याद करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान विभाजन से पूर्व उनका विद्यार्थी जीवन कैसे बिता। प्रो. बट्टू ने अनन्या, धविना, भावना, दीशांत, दीपिका, अंशुल, सोनिया, हर्षित इत्यादि को वार्षिक परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए सम्मानित किया। खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दीक्षित, विकास, अश्विन और शिवम को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मुक्केबाजी के अंतरराष्ट्रीय कोच एसके शांडिल स्कूल के विद्यार्थियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वार्षिक समारोह में एसके शांडिल भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article