फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelections Himachal: possible decision on BJP tickets on 26-27

उपचुनाव हिमाचल: भाजपा के टिकटों पर इस दिन फैसला संभव

Thu, 26 Sep 2019 11:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Byelections Himachal: possible decision on BJP tickets on 26-27
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकटों पर गुरुवार या शुक्रवार को फैसला संभावित है। इस बारे में नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड ही फैसला लेगा। धर्मशाला से जहां चार संभावित उम्मीदवारों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजा गया है, वहीं पच्छाद से तीन नाम भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पच्छाद से आशीष सिक्टा, रीना कश्यप और बलदेव कश्यप के तीन नामों का पैनल तय किया है, जबकि धर्मशाला से चार नेताओं राजीव भारद्वाज, विशाल नेहरिया, संजय शर्मा और उमेश दत्त के नामों का पैनल भेजा गया है। 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह को पच्छाद, परमार को धर्मशाला का प्रभारी बनाया

भाजपा ने प्रदेश में होने वाले दो विधान सभाओं पच्छाद और धर्मशाला के उप चुनाव के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इनमें सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को पच्छाद विधान सभा व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों विधानसभाओं के उपचुनाव 21 अक्तूबर को होने हैं, जिसका परिणाम 24 अक्तूबर को आएगा। उन्होंने कहा कि पच्छाद और धर्मशाला दोनों सीटें पूर्व में भी भाजपा ने जीती थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा अपना विजयी परचम फिर से लहराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed