फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   byelection update himachal: Virbhadra family has movable immovable property worth 28.24 crores, nine crores attached to ED

हिमाचल उपचुनाव: वीरभद्र परिवार के पास 28.24 करोड़ के करीब चल अचल-संपत्ति, नौ करोड़ ईडी से अटैच

Sat, 09 Oct 2021 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 11:56 AM IST
सार

प्रतिभा सिंह के नाम कुल 22.50 करोड़ की संपत्ति है। इसमें एक लाख नकद, विभिन्न बैंकों में करीब 21 एफडीआर और अकाउंट हैं। 3006 ग्राम आभूषण और एक करोड़ के हीरे-मोती के अलावा म्यूचल फंड में भी पैसा निवेश किया है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम दो करोड़ और परिवार के पास 3.5 करोड़ की संपत्ति है। 

विज्ञापन
byelection update himachal: Virbhadra family has movable immovable property worth 28.24 crores, nine crores attached to ED
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के परिवार के पास करीब 28.24 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। सीबीआई और ईडी में चार मामलों में वह नामजद हैं। 9.60 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय के साथ अटैच है। इसमें एक करोड़ की एलआईसी पॉलिसी के अलावा दिल्ली के दो मकान भी हैं।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह के नाम कुल 22.50 करोड़ की संपत्ति है। इसमें एक लाख नकद, विभिन्न बैंकों में करीब 21 एफडीआर और अकाउंट हैं। 3006 ग्राम आभूषण और एक करोड़ के हीरे-मोती के अलावा म्यूचल फंड में भी पैसा निवेश किया है।
विज्ञापन


स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम दो करोड़ और परिवार के पास 3.5 करोड़ की संपत्ति है। दस लाख का विधानसभा का ऋण भी प्रतिभा सिंह के पास है। प्रतिभा रामपुर जिले से संबंध रखती हैं और पंजाब विवि से स्नातक हैं। सालाना आय करीब 24 लाख है। अन्य प्रत्याशियों में अंबिका कुल्लू की रहने वाली हैं। उनकी सालाना आय साढ़े तीन लाख है। पचास हजार नकदी के अलावा इनके पास 76 लाख की चल-अचल संपत्ति है और बीएएलएलबी हैं। निर्दलीय अनिल कुमार जोगिंद्रनगर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास दो लाख की नकदी समेत 13 लाख की चल-अचल संपत्ति है। प्रत्याशी सुभाष मोहन कुल्लू के निरमंड से हैं। 2.48 लाख सालाना आय है। पचास हजार नकदी है और चल-अचल संपत्ति करीब 1.62 करोड़ है। वह वकील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed