फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Byelection himachal: Notice to BJP candidate Kushal for mismatch of assets

उपचुनाव: संपत्ति का सही मिलान न होने पर भाजपा प्रत्याशी कुशाल को नोटिस

Fri, 08 Oct 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में नामांकन की छंटनी से पहले गलती को दुरुस्त करने का समय दिया गया है। इसकी पुष्टि निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है। 

विज्ञापन
Byelection himachal: Notice to BJP candidate Kushal for mismatch of assets
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामांकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में संपत्ति का सही मिलान न होने पर हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में नामांकन की छंटनी से पहले गलती को दुरुस्त करने का समय दिया गया है। इसकी पुष्टि निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है। वहीं, नामांकन में रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद और उनकी पत्नी के नाम करीब 11 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। 11.20 लाख की ज्वेलरी पति-पत्नी के नाम है। ब्रिगेडियर की सालाना आय 19.43 लाख व पत्नी की 7.06 लाख रुपये है। किसी तरह का कोई आपराधिक मामला थाने में दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्याशी के पास 50,000 व पत्नी के पास 60,000 नकदी है। पत्नी के नाम पांच बैंकों में 1.15 करोड़ और सात बैंकों में करीब 46,89 लाख की एफडी हैं। करीब पांच लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाया हुआ है। 7.92 लाख की स्कार्पियो और एक लाख रुपये की पिस्टल है। अचल संपत्ति के नाम पर द्रंग हलके के नगवाईं मुहाल में सात बीघा जमीन है। इसका बाजार मूल्य सात करोड़ के आसपास है। नगवाईं में 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 30 दुकानों का निर्माण किया है। इसकी कीमत 90 लाख रुपये है। इसके अलावा नगवाईं में बुजुर्गों के समय 2000 वर्गमीटर में बना मकान है। इसकी कीमत 80 लाख रुपये के करीब है। उनके ऊपर किसी प्रकार की देनदारी नहीं है।
विज्ञापन


मुंशी राम ठाकुर के पास 32 लाख की एफडीआर
हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रत्याशी मुंशी राम के पास नकदी नहीं है। खुद के नाम बैंक में 32 लाख व पत्नी के नाम 18 लाख की एफडीआर हैं। एक कार व पत्नी के पास चार लाख की ज्वेलरी है। वह बल्ह उपमंडल के लुहाखर के रहने वाले हैं। वह बीए, बीएड हैं। उनकी सालाना आय 3.67 लाख रुपये है। उनके पास एक पैसा भी नकद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed