फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bye election in dharamshala sudhir sharma NGO story

धर्मशाला उपचुनाव: सुधीर की रूबरू संस्था पर कांग्रेस की नजर

Mon, 07 Oct 2019 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
bye election in dharamshala sudhir sharma NGO story
फाइल फोटो

करीब तीन साल पहले अपनों से निपटने के लिए सुधीर शर्मा की ओर से बनाई गई गैर सरकारी संस्था रूबरू (नवजीवन फाउंडेशन) धर्मशाला उपचुनाव में अचानक सुर्खियों में आ गई है। कांग्रेस ही नहीं भाजपा और आजाद प्रत्याशियों की भी इस संस्था पर नजर है। राजनीतिक दलों के नेताओं और आजाद प्रत्याशियों को लगता है कि सुधीर शर्मा की इस संस्था के पास 8 से 10 हजार के करीब वोट बैंक है। 

विज्ञापन


सुधीर शर्मा के चुनाव प्रचार से दूर रहने के बाद सकते में आई कांग्रेस को डर सता रहा है कि रूबरू संस्था का वोट बैंक कहीं उनके हाथ से फिसल न जाए। इसलिए, खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शनिवार को संस्था की एमडी एवं महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया से लंबी बातचीत कर पार्टी के लिए समर्थन मांगा। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल इस बैठक के लिए काफी समय से लॉबिंग कर रही थीं।   
विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों के अनुसार करीब एक दिन पहले समर्थन के लिए आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी भी शकुन से मिले हैं। भाजपा नेता भी शकुन मनकोटिया से मिलने के जोर आजमाइश कर रहे हैं ताकि, सुधीर शर्मा की ओर से खड़ी की गई महिला सेना के वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में महिला वोट बैंक को साधकर अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए सुधीर शर्मा ने करीब 3 साल पहले गैर सरकारी संस्था रूबरू (नवजीवन फाउंडेशन) का गठन किया था। मकसद था अलग से महिला वोट बैंक बनाना। सुधीर इस संस्था के चेयरमैन हैं। शकुन मनकोटिया इसकी एमडी। संस्था ने धर्मशाला विस क्षेत्र में 100 से ज्यादा सिलाई कढ़ाई सेंटर खोले हैं। संस्था धार्मिक यात्रा करवाने के साथ अहां दी मुन्नी कार्यक्रम के तहत बेटी पैदा होने पर 1000 रुपये का खाता खुलवाती है। 

प्रदेशाध्यक्ष ने बुलाया था  : शकुन
रूबरू संस्था की एमडी शकुन मनकोटिया का कहना है कि वह कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उन्हें बुलाया था। कांग्रेस के सच्ची सिपाही के नाते वह दिल से काम कर रही हैं। लेकिन, उनकी संस्था गैर राजनीतिक है।  

शकुन मनकोटिया से हुई मुलाकात 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया से मेरी मुलाकात हुई है। उनकी संस्था गैर राजनीतिक है लेकिन, उसके साथ जुड़ीं ज्यादातर महिलाएं कांग्रेस पृष्ठभूमि से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed