{"_id":"67fa7e03cfc547032d0407e5","slug":"by-train-from-chandigarh-chitta-reaching-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-516050-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंडीगढ़ से ट्रेन के जरिये \nशिमला पहुंच रहा चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंडीगढ़ से ट्रेन के जरिये शिमला पहुंच रहा चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में सख्ती के बाद बदला तस्करी का रूट, चिट्टे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े युवक ने किया खुलासा
फागली में दबिश देकर 10.350 ग्राम चिट्टा किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अब नशा तस्कर चंडीगढ़ से ट्रेन के जरिये शिमला चिट्टा पहुंचा रहे हैं। पुलिस ने फागली में एक युवक मयंक को 10.350 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मयंक ने ही पूछताछ में यह खुलासा किया है।
जांच में पता चला है कि आरोपी चंडीगढ़ से ट्रेन से शिमला पहुंचा और यहां 103 के पास उतरकर फागली पहुंचा था। यहां पर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को नशा सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आरोपी नशा तस्करी के किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मयंक निवासी फागली चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर आ रहा है। इसी आधार पर पुलिस की डिटेक्शन टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुई। जैसे ही युवक ट्रेन से उतरकर फागली पहुंचा तो उसने उसे दबोच लिया।
तलाशी के दौरान युवक से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चंडीगढ़ से यह नशा लाया था। अब पुलिस नशा बेचने वाले की पहचान करने में जुटी है। शिमला-कालका मार्ग पर पुलिस नियमित रूप से बसों और छोटे वाहनों की तलाशी ले रही है। इसको लेकर दिन-रात शोघी, क्रॉसिंग समेत अन्य जगहों पर नाकाबंदी की जाती है। इसको देखते हुए अब चिट्टा शिमला पहुंचाने वाले ट्रेन से नशे की तस्करी करने लगे हैं। अब पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस इससे पहले भी पंजाब से शिमला के लिए चलाए जा रहे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है। इसमें पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है जोकि पंजाब से नशा लेकर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 23 से अधिक तस्करों की पहचान भी कर ली है और इनकी धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर लिया है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया की पुलिस ने फागली में युवक को 10.350 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, जो नशा फैलाएगा वह जेल जाएगा।