{"_id":"6668635c0f7610e6b40ee431","slug":"by-elections-kl-thakur-vs-hardeep-singh-bava-on-nalagarh-assembly-seat-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalagarh Assembly Seat: नालागढ़ में फिर पुराने प्रतिद्वंदियों में टक्कर होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalagarh Assembly Seat: नालागढ़ में फिर पुराने प्रतिद्वंदियों में टक्कर होने के आसार
Tue, 11 Jun 2024 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:18 PM IST
सार
नालागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दो पुराने प्रत्याशियों केएल ठाकुर और बावा हरदीप सिंह के बीच चुनावी जंग की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
केएल ठाकुर और हरदीप सिंह बावा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नालागढ़ विस क्षेत्र 13 साल बाद फिर से एक बार उपचुनाव की परीक्षा से गुजरेगा। यहां पर दो पुराने प्रत्याशियों केएल ठाकुर और बावा हरदीप सिंह के बीच चुनावी जंग के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, तस्वीर अभी पूरी तरह से साफ नहीं। चुनाव आयोग ने यहां पर निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की घोषणा की है। केएल ठाकुर ने अपना 2022 का विस चुनाव निर्दलीय लड़ा था और 33,427 मत लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा (20,163) को 13264 मतों से हराया था। भाजपा प्रत्याशी लखविंद्र राणा उस चुनाव में 17,273 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
2022 के आम चुनावों में कांग्रेस की ओर से हरदीप सिंह बावा कांग्रेस, लखविंद्र राणा भाजपा और केएल ठाकुर ने आजाद के तौर पर लड़ा था। अब केएल ठाकुर के भाजपा में आ जाने से यहां पर समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। वहीं कांग्रेस से टिकट की दौड में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप सिंह बावा (पूर्व प्रत्याशी) के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त आबकारी उज्जवल सिंह राणा भी शामिल हैं। उज्जवल का परिवार चार दशक से कांग्रेस से जुड़ा है और उनके पुत्र वर्तमान में युवा कांग्रेस सचिव हैं। वहीं पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रहे लखविंद्र सिंह राणा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल हैंं और वह अभी भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
क्या था 2011 का परिणाम
साल 2011 में हरिनारायण सिंह सैणी के निधन के बाद वहां उपचुनाव हुआ था और उस समय राज्य में भाजपा की सरकार थी। इसमें स्व. सैणी की धर्मपत्नी गुरनाम कौर ने चुनाव लड़ा था। कांग्रेस से लखविंद्र राणा मैदान में थे। करीबी मुकाबले में सत्तारूढ़ पार्टी की प्रत्याशी गुरनाम कौर लखविंद्र से 1599 मतों से मात खा गई थी।
विज्ञापन