फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   By-election: ruckus over speculation of withdrawal of nomination by Dayal Pyari

भाजपा ने मनाया पर अपने समर्थकों को नहीं मना पाईं दयाल प्यारी, होटल में जमकर हुआ हंगामा

Thu, 03 Oct 2019 11:37 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
By-election: ruckus over speculation of withdrawal of  nomination by Dayal Pyari
- फोटो : अमर उजाला

सीएम जयराम ठाकुर से शिमला में बीते दिन मुलाकात के बाद पच्छाद से बागी उम्मीदवार दयाल प्यारी तो मान गई थीं लेकिन वह अपने समर्थकों को नहीं मना पाईं।

विज्ञापन


गुरुवार को सोलन के जटोली में एक होटल में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद समर्थक दयाल प्यारी को निकाल ले गए। हालांकि, इसी सीट से भाजपा के दूसरे बागी आशीष सिकटा ने संगठन की बात मान ली और नामांकन वापस लेकर चुनाव मैदान से हट गए।
विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा के कई दिग्गज नेता होटल में दयाल प्यारी को लेकर बातचीत कर कर रहे थे। ठीक उसी वक्त पच्छाद से पहुंचे दयाल प्यारी के समर्थक उन्हें अपने साथ ले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और दयाल प्यारी के समर्थकों के बीच खूब खींचतान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में समर्थक दयाल प्यारी को अपनी गाड़ी में बैठाने में कामयाब रहे। वे उन्हें होटल के बाहर से अपने साथ चुनाव क्षेत्र ले गए, जहां नाम वापस लेने का समय गुजर जाने के बाद कुल देवता भूरेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेककर उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया। 

होटल के बाहर खूब हंगामा

By-election: ruckus over speculation of withdrawal of  nomination by Dayal Pyari

इससे पूर्व दयाल प्यारी के समर्थकों ने होटल के बाहर खूब हंगामा किया और भाजपा नेताओं पर नाम वापस लेने को लेकर दबाव बनाने के आरोप लगाए। गुरुवार सुबह से ही जटोली में होटल के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

भाजपा ही नहीं दयाल प्यारी के समर्थन में कांग्रेसी भी होटल के बाहर पहुंच गए। सोलन जिले से कांग्रेस अध्यक्ष होटल के बाहर दयाल प्यारी को हाथ जोड़ते नजर आए। 

इस दौरान दयाल प्यारी को नजरबंद करने के भी आरोप लगाए गए लेकिन, दयाल प्यारी ने इससे साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उन पर समर्थकों का दबाव है और वह अब पीछे नहीं हटेंगी।

उनकी मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई है लेकिन उनका परिवार दशकों से पार्टी की सेवा कर रहा है और इस बार टिकट की पूरी उम्मीद थी। लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। अब उनके समर्थक नहीं चाहते कि वह पीछे हटें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed