फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   By election: Kanhaiya Kumar said in Fatehpur the story of Modi's defeat will be written from Himachal

उपचुनाव: फतेहपुर में कन्हैया कुमार बोले- हिमाचल से लिखी जाएगी मोदी की हार की इबारत

Mon, 11 Oct 2021 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Oct 2021 06:37 PM IST
सार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में सभाओं के दौरान कहते रहे हैं कि वह हिमाचल प्रदेश के संगठन प्रभारी थे। जिस प्रदेश का नाम बेचकर नरेंद्र मोदी देश के शीर्ष पद पर बैठे, वहीं से उनकी हार की इबारत लिखी जाएगी। 

विज्ञापन
By election: Kanhaiya Kumar said in Fatehpur the story of Modi's defeat will be written from Himachal
फतेहपुर में कन्हैया कुमार ने की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव तो झांकी है, असली चुनाव बाकी है। यह बात कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में सभाओं के दौरान कहते रहे हैं कि वह हिमाचल प्रदेश के संगठन प्रभारी थे। जिस प्रदेश का नाम बेचकर नरेंद्र मोदी देश के शीर्ष पद पर बैठे, वहीं से उनकी हार की इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने प्रदेश के बागवानों से वादा किया था कि सेब की फसल के उचित दाम दिलाए जाएंगे, लेकिन अब एप्पल का फोन रखने वाले उस बागवान का दर्द नहीं समझेंगे, तो कौन समझेगा? 

विज्ञापन


देश की संपत्ति यानी जनता की संपत्ति को बेचा जा रहा है। एयर इंडिया, बीएसएनल या रेलवे बिक रही है तो जवाब सरकार को ही देना होगा। अगर सरकारी संपत्तियां बेच देनी हैं तो देश को सरकारी मंत्री या प्रधानमंत्री की क्या जरूरत रह जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने पैदल चलकर पूरा प्रदेश घूमा था, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से ही नहीं निकल पा रहे हैं। वह चाहते हैं कि सब कुछ उनके विधानसभा क्षेत्र में ही हो जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कांग्रेेस नेता पर आरोप लगा रहे हैं कि वह राजा थे तो हम कहते हैं कि हां वह राजा थे, लेकिन वह किसी राज्य के नहीं, बल्कि राज्य की जनता के दिलों के राजा थे। कहा कि सुजान सिंह पठानिया ने क्षेत्र की जनता की जो सेवा की है, उसका फल उनके बेटे भवानी पठानिया को मिलना ही चाहिए। अगर अनुराग ठाकुर पिता का नाम लेकर नेता बन सकते हैं तो फिर भवानी पठानिया क्यों नहीं? कांग्रेस के लिए यह परिवारवाद का विषय बन जाता है, जबकि भाजपा के लिए यही परिवारवाद नहीं रह जाता। आज देश संकट में है। कांग्रेस उस झंडे की सिपाही है, जिसने देश को आजादी दिलाई। जिस कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, उसे ही देश की रक्षा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed