फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal pradesh: cm jairam thakur election campaign in kullu

उपचुनाव: सीएम जयराम बोले- क्षेत्रवाद तब था, जब हरी टोपी पहनकर हो जाते थे काम

Sun, 24 Oct 2021 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/आनी/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/आनी/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Oct 2021 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए किए जा रहे कामों को नहीं बल्कि घोटालों और भ्रष्टाचार को ही काम मानते हैं। कांग्रेस खत्म होने वाली है। अब इनके पास न तो नेता है और न ही नेतृत्व।

विज्ञापन
by election in himachal pradesh: cm jairam thakur election campaign in kullu
सुन्नी में सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रवाद तब होता था, जब हरी टोपी पहनकर ही काम हो जाते थे। जो टोपी हमारी संस्कृति की पहचान है, उसका भी राजनीतीकरण कर दिया था। आज पूरा हिमाचल किन्नौर से सिरमौर तक एक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेसियों की सूची में कन्हैया जैसे लोग शामिल किए गए हैं, जिन पर देशद्रोह के मुकदमे चले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू जैसे लोगों को भी सूची में शामिल किया गया है, जिन्होंने राहुल गांधी को पप्पू के तंज से पूरे विश्व में प्रसिद्ध बना दिया है। अब तो मां-बाप भी अपने बच्चे का नाम ‘पप्पू’ रखने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को शवाड़ में रघुपुर और निरमंड में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए किए जा रहे कामों को नहीं बल्कि घोटालों और भ्रष्टाचार को ही काम मानते हैं। कांग्रेस खत्म होने वाली है। अब इनके पास न तो नेता है और न ही नेतृत्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि मुख्यमंत्री आनी क्षेत्र के पड़ोसी पहले भी रहे हैं, लेकिन एसडीएम का कार्यालय उन्होंने निरमंड में खोला है। इस दौरान आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा अनाप-शनाप बयानबाजी करना उनकी बौखलाहट को दिखाता है।


खराब मौसम के चलते सुन्नी में हुई सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग
हवाई मार्ग से मंडी से शिमला आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी के चलते सुन्नी में लैंड कराया गया। खराब मौसम की वजह से शिमला आ रहे सीएम के हेलीकॉप्टर को पहले अनाडेल और फिर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरने के लिए हरी झंडी नहीं मिली।

इसके बाद उसे सुन्नी में लैंड कराया गया। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से देर रात शिमला लौटे। खेत में हुई लैंडिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed