फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal pradesh 2021 and kanhaiya kumar statement in election campaign

हिमाचल में उपचुनाव: प्रचार में कन्हैया और सिद्धू को बुलाने से कांग्रेस ने की तौबा

Mon, 25 Oct 2021 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 10:32 AM IST
सार

कन्हैया कुमार के पूर्व में दिए बयानों को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के नेता और प्रत्याशी अब दोबारा उन्हें प्रचार के लिए बुलाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
by election in himachal pradesh 2021 and kanhaiya kumar statement in election campaign
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू को नेता हिमाचल बुलाने से तौबा कर रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी और कांग्रेस नेता उपचुनाव में दोनों स्टार प्रचारकों की मांग नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन


पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला उपचुनाव में प्रचार करने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आए थे। शुक्ला के साथ कन्हैया कुमार भी मंडी और फतेहपुर गए थे। इसके बाद कन्हैया कुमार के पूर्व में दिए बयानों को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा का सोशल मीडिया सेल भी कन्हैया कुमार और कांग्रेस पर निशाना साधने लग गया। कन्हैया कुमार के लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता और प्रत्याशी अब दोबारा उन्हें प्रचार के लिए बुलाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिमाचल में प्रचार करने के लिए बुलाने से कांग्रेसी कतरा रहे हैं। सिद्धू को स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया है लेकिन अभी तक किसी भी कांग्रेस प्रत्याशी ने उनको प्रचार के लिए नहीं बुलाया है। हालांकि, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पहले ही कह चुके हैं कि प्रत्याशी सूची में शामिल जिस स्टार प्रचारक की मांग करेंगे, उनको ही प्रचार में बुलाया जाएगा। 


मंडी आएंगे चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का मंडी और प्रदेश से संबंध रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का जुब्बल-कोटखाई और रामपुर में प्रचार करने का कार्यक्रम है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक प्रचार में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed