फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal: himachal congress and himachal bjp used majboor word in election campaign

उपचुनाव: ‘मजबूर’ शब्द को कांग्रेस-भाजपा ने बनाया प्रचार का हथियार

Mon, 25 Oct 2021 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 11:16 AM IST
सार

शुरू में एक जनसभा में प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होने की बात की। इसके बाद भाजपा ने इसी को मुद्दा बनाया।

विज्ञापन
by election in himachal: himachal congress and himachal bjp used majboor word in election campaign
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मजबूर’ शब्द पर कांग्रेस और भाजपा दोनों में ही सियासी संग्राम छिड़ गया है। मंडी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में छिड़े इस घमासान में एक के नहले पर दूसरा दल दहला फेंक रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए खुद को मजबूर होने की बात क्या कही कि इस पर सियासी बवाल खड़ा हो गया। भाजपा ने इसी को मुद्दा बनाते हुए कहा कि मजबूर नहीं, उन्हें कुशाल ठाकुर की तरह मजबूत प्रत्याशी की जरूरत है। इस शब्द पर वार-पलटवार का दौर अभी थमा नहीं है। 

विज्ञापन


शुरू में एक जनसभा में प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होने की बात की। इसके बाद भाजपा ने इसी को मुद्दा बनाया तो प्रतिभा सिंह ने मजबूरी में चुनाव लड़ने की बात कबूल करते हुए कहा था कि वह प्रदेश के हर वर्ग की परेशानी दूर करने के लिए मजबूरी में चुनाव लड़ रही हैं। बल्ह हलके में चुनाव प्रचार में प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें मजबूर बताकर भाजपा जिस तरह से प्रचार कर रही है, उससे भाजपा का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण भी साफ होता है।
विज्ञापन


आनी में भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें मजबूर प्रत्याशी कहते हैं। वह मजबूर नहीं मजबूत हैं। प्रतिभा सिंह के समर्थन में आशा कुमारी तो एक कदम और आगे बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूर न समझें, वे मजबूत होती हैं। अहंकार में आकर रावण ने भी सीता को मजबूर समझा था। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने आशा कुमारी के बयान के बाद शिमला में पत्रकार वार्ता कर रावण जैसे शब्द के प्रयोग को निंदनीय करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी कहा कि प्रतिभा सिंह खुद ऐसा मान रही हैं कि वह मजबूर प्रत्याशी हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आशा कुमारी के बयान पर पलटकर जवाब देते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह ने अपने भाषण में एक नहीं, अनेक बार कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं। ऐसे शब्दों का प्रयोग खुद किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोहराया कि मजबूर नहीं, मजबूत उम्मीदवार होना चाहिए जो कुशाल ठाकुर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed