{"_id":"616fc8e03dd7393a4c7e0c75","slug":"by-election-in-himachal-2021-bjp-leaders-shanta-kumaur-prem-kumar-dhumal-in-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: अब दिग्गज उतरेंगे प्रचार के रण में, शांता-धूमल के तय होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: अब दिग्गज उतरेंगे प्रचार के रण में, शांता-धूमल के तय होंगे कार्यक्रम
Wed, 20 Oct 2021 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:15 PM IST
सार
भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि शांता कुमार और धूमल भी निश्चित तौर पर सभी जगहों पर कार्यक्रम और समय के हिसाब से प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए अब दिग्गज नेता भी फील्ड में उतरेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल उपचुनाव की प्रचार अवधि के आखिरी हफ्ते 23 अक्तूबर के बाद फील्ड में उतरेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय जल्दी ही दोनों पूर्व सीएम से पूछकर उनके प्रचार के स्थान और समय तय करेगी।
विज्ञापन
दोनों ही वरिष्ठ नेता भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, लेकिन अभी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं और वह बीच-बीच में समय दे रहे हैं। भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि शांता कुमार और धूमल भी निश्चित तौर पर सभी जगहों पर कार्यक्रम और समय के हिसाब से प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
उधर, नादौन के विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 20 अक्तूबर से प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त 20 से 26 अक्तूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। स्टार प्रचारक पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा में उपनेता प्रतिपक्ष आनंद शर्मा 25 अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे कोटखाई में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 23 से 27 अक्तूबर तक शिमला, किन्नौर और कुल्लू के प्रवास पर रहेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन