फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   by election 2021 in himachal Pradesh: gutbazi in himachal congress and gutbazi in himachal bjp leaders

उपचुनाव: टिकट के लिए कांग्रेस में गुटबाजी, भाजपा के दावेदारों ने लगाए नारे

Wed, 07 Jul 2021 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/फतेहपुर (कांगड़ा)/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/फतेहपुर (कांगड़ा)/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Jul 2021 12:21 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में धर्मशाला में आयोजित बैठक में कौल के नाम पर मंथन हुआ है।

विज्ञापन
by election 2021 in himachal Pradesh: gutbazi in himachal congress and gutbazi in himachal bjp leaders
राजीव शुक्ला अपनी ताजपोशी के बाद पहली बार धर्मशाला पहुंचे। शुक्ला के साथ मुकेश अग्निहोत्री की फोटो वायरल हो गई है। इसमें अग्निहोत्री पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय सीट, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। भाजपा-कांग्रेस एक्शन मोड में हैं। भाजपा में पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, उनके बाद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी संजय दत्त भी सक्रिय हो गए हैं। बैठकों के बीच टिकट के लिए कहीं गुटबाजी तो कहीं शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


कौल, रोहित और भवानी पर दांव खेल सकती है कांग्रेस
कांग्रेस हाईकमान मंडी संसदीय सीट से पूर्व मंत्री कौल सिंह पर दांव खेल सकता है। सूत्रों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में धर्मशाला में आयोजित बैठक में कौल के नाम पर मंथन हुआ है। इसके अलावा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से रोहित ठाकुर और फतेहपुर से दिवंगत सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को मैदान में उतारने पर बैठक में सहमति बनी है।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने उपचुनाव और मिशन 2022 में फतेह करने के लिए धर्मशाला के शीला में राजनीतिक मामलों और समनव्य समिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री जीएस बाली, सुधीर शर्मा, विधायक आशा कुमारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित करीब 25 नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई और बेरोजागारी बनेगी मुद्दा: बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल में कांग्रेस महंगाई, बेरोजागारी को मुद्दा बनाएगी। बुधवार से 17 जुलाई तक कांग्रेस हिमाचल में ब्लॉक स्तर पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। 

ऐसे जगजाहिर हुई गुटबाजी
शुक्ला के सामने कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी भी हावी दिखी। कांगड़ा एयरपोर्ट से शुक्ला बाहर आए तो फतेहपुर के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिवंगत सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया पैराशूटी नेता हैं। उनको टिकट न दिया जाए। पैराशूटी नहीं जमीन के नेता को टिकट दी जाए। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन चौहान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के नारे लगाए। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने होटल के बाहर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। सुधीर के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई।

फतेहपुर में भाजपाइयों में फूट गूंजा... अबकी बार चक्की पार

by election 2021 in himachal Pradesh: gutbazi in himachal congress and gutbazi in himachal bjp leaders
फतेहपुर में अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में फतेहपुर के बरोट में भाजपा मंडल के कार्यक्रम में फूट जगजाहिर हो गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मुख्य रूप से शिरकत की। इसमें सतपाल सत्ती, चुनाव प्रभारी विक्रम ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, त्रिलोक कपूर भी पहुंचे थे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व में फतेहपुर के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाल परमार ने स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। 

पार्टी की अन्य दावेदार रीता ठाकुर ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। परमार और रीता समर्थकों के बीच जोरदार नारेबाजी के बीच अबकी बार, चक्की पार के नारे भी गूंजे। चक्की पार के नारे फतेहपुर में पहली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में कृपाल परमार के खिलाफ उस समय भाजपा के बागी आजाद उम्मीदवार बलदेव ठाकुर के समर्थकों द्वारा लगाए गए थे।

इसके बाद मार्च 2021 में मुख्यमंत्री के फतेहपुर के दौरे के दौरान रातोंरात पूरे फतेहपुर, रैहन, राजा का तालाब के बाजारों में चक्की पार के पोस्टर लग गए थे। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी राकेश पठानिया के समर्थक चुनावों के समय अजय महाजन के विरोध में इसी नारे को लगाते आए हैं। गौरतलब है कि अजय महाजन का निवास स्थान नूरपुर के अलावा पठानकोट में भी है।

नड्डा के लौटते ही सीएम जयराम ने छह मोर्चों की बैठक में भरी चुनावी हुंकार

by election 2021 in himachal Pradesh: gutbazi in himachal congress and gutbazi in himachal bjp leaders
सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उपचुनावों के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद सीएम ने मंगलवार को गृह जिला मंडी में छह मोर्चों की बैठक में चुनावी हुंकार भरी।

उन्होंने कहा कि 2022 में भी हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी और उपचुनाव के लिए हम मैदान में हैं। सरकार संगठन के साथ धरातल पर मजबूती से काम कर रही है। मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। 

इस दौरान संगठन महामंत्री पवन राणा ने अनेकों संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में सीएम जयराम ने महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed