{"_id":"6af2f8d6deb3bce183016104","slug":"maoists-finished-now-it-s-turn-of-ideological-naxalites-kiren-rijiju-hits-back-at-rahul-statement-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माओवादी खत्म हुए, अब दिमागी नक्सलियों की बारी', राहुल के बयान पर किरेन रिजिजू का पलटवार, छिड़ी नई सियासी जंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'माओवादी खत्म हुए, अब दिमागी नक्सलियों की बारी', राहुल के बयान पर किरेन रिजिजू का पलटवार, छिड़ी नई सियासी जंग
Tue, 10 Nov 2026 04:29 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:29 PM IST
सार
दिवाली के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो गया है, अब दिमागी नक्सलियों से देश को खतरा है। 9 नवंबर को राहुल गांधी ने इस बयान पर पलटवार किया था। इस पर अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें माओवादियों के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर में दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और अब केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को जवाब दिया है। इस बयानबाजी ने माओवाद और नक्सलवाद के मुद्दे पर एक बार फिर सियासी बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
राहुल गांधी के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हथियारबंद माओवादियों का सफाया करने के लिए धन्यवाद देना चाहिए। रिजिजू ने अपने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। रिजिजू के इस जवाब के बाद माओवादी हिंसा और 'दिमागी नक्सली' के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।
विज्ञापन
बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा था?
दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन अब कई संगठनों में 'दिमागी नक्सलियों' का दबदबा बढ़ गया है। ये लोग आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। दिमागी नक्सली राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी घुसपैठ कर चुके हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें हराना और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग का फैसला: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां, क्यों जारी हुआ आदेश?
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बहस की चुनौती
प्रधानमंत्री के इस बयान पर 9 नवंबर को राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके चेहरे देखकर साफ लग रहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री की बातें और दावे सही नहीं लगे। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें नक्सली कहा। इसके साथ ही राहुल ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे कभी भी और कहीं भी इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं। बहस के बाद प्रधानमंत्री किसी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।