{"_id":"6ae1ebdaf27cd58b0d0878d4","slug":"bustling-markets-advance-dinner-bookings-at-hotels-shimla-news-c-19-sml1002-811616-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बाजारों में रौनक, होटलों में \nडिनर की एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बाजारों में रौनक, होटलों में डिनर की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
करवाचौथ पार्टियों का भी होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के बाजारों और मेहंदी स्टॉलों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। लोअर बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी स्टॉलों पर देखने को मिली। करवाचौथ के अवसर पर शहर के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में भी रौनक रही। कई होटलों और रेस्टोरेंट में डिनर के लिए एडवांस बुकिंग की गई है। वहीं कुछ होटलों में ऑक्यूपेंसी भी अच्छी बताई जा रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शादीशुदा जोड़ों के लिए करवाचौथ पार्टियों सहित कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के कई होटलों और रेस्टोरेंट में विशेष थाली, कैंडल लाइट डिनर और करवाचौथ पार्टियों के इंतजाम किए हैं। होटल संचालकों के अनुसार, इस वर्ष करवाचौथ के लिए बुकिंग सामान्य है। वहीं टका बेंच के आसपास भी महिलाओं की मेहंदी लगवाने के लिए खूब भीड़ उमड़ी। लोअर बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। साड़ी, लहंगे, डिजाइनर सूट, आभूषण और शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। कई महिलाओं ने बाजार में कांच की चूड़ियां पहनीं, जबकि अन्य ने नई डिजाइन की चूड़ियां और कंगन खरीदे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि करवाचौथ के लिए होटलों में बुकिंग हुई है। इस वर्ष करवाचौथ के दौरान होटलों में 25 से 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। करवाचौथ पार्टियों के साथ तंबोला और मिस करवाचौथ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।