{"_id":"6919e1828c925576d20f252d","slug":"businessmen-upset-over-non-conduct-of-trade-board-elections-open-front-shimla-news-c-19-sml1002-632965-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: व्यापार मंडल के चुनाव न करवाने से कारोबारी खफा, खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: व्यापार मंडल के चुनाव न करवाने से कारोबारी खफा, खोला मोर्चा
विज्ञापन
चुनाव करवाने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, अगस्त में पूरा हो चुका है व्यापार मंडल का कार्यकाल
बोले, चुनाव न करवाए तो बनाएंगे अलग व्यापार मंडल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में व्यापार मंडल के चुनाव न होने से नाराज कारोबारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कारोबारियों के एक धड़े ने शिमला व्यापार मंडल के चुनाव जल्द करवाने के लिए शहर में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। अब तक लोअर बाजार के सौ से ज्यादा कारोबारी इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
नाराज कारोबारियों का कहना है कि यदि शिमला व्यापार मंडल के चुनाव जल्द न करवाए गए तो लोअर बाजार के कारोबारी अपना अलग व्यापार मंडल बना लेंगे। इससे पहले लक्कड़ बाजार और मालरोड के कारोबारी भी अपना अलग व्यापार मंडल बना चुके हैं। शहर में अभी दो व्यापार मंडल चल रहे हैं। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले व्यापार मंडल का तीन साल का कार्यकाल बीते साल सितंबर में पूरा हो चुका है। वहीं हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल का चार साल का कार्यकाल इस साल अगस्त में पूरा हो गया है। दोनों व्यापार मंडल अब एकसाथ चुनाव करवाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की है। लगातार टल रहे चुनाव से कारोबारी नाराज हैं। इसलिए इन कारोबारियों ने हस्ताक्षर अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिन से शहर में कारोबारियों के हस्ताक्षर करवाकर जल्द चुनाव करवाने का दबाव डाला जा रहा है। इनका कहना है कि व्यापार मंडल ने चार साल में न तो कोई बैठक की और न ही कारोबारियों की समस्याएं उठाईं। अब चुनाव से बचने के लिए इन्हें टाला जा रहा है।
कारोबारी बोले, जल्द होने चाहिए चुनाव
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं लोअर बाजार के कारोबारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर के कारोबारी चुनाव चाहते हैं। इसलिए जल्द चुनाव करवाए जाने चाहिए। पूर्व उपाध्यक्ष अश्वनी सूद ने कहा कि दोनों व्यापार मंडलों का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में अब चुनाव जरूरी है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने बुलाई बैठक
शहर में कारोबारियों के हस्ताक्षर अभियान के बाद अब शिमला व्यापार मंडल ने मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक बुला ली है। इसमें चुनाव करवाने को लेकर चर्चा की जाएगी। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि मंगलवार (18 नवंबर) को सभी पदाधिकारी बैठकर चुनाव पर चर्चा करेंगे। जल्द ही कारोबारियों की भी एक बैठक बुलाई जानी है।