फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   businessman commits suicide in chamba in himachal pradesh

ब्याज की वसूली से तंग आकर कारोबारी ने की आत्महत्या

Tue, 25 Feb 2020 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 25 Feb 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
businessman commits suicide in chamba in himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंबा जिले के एक कारोबारी ने एक लाख के लोन का अधिक ब्याज वसूलने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने तीन लोगों से एक लाख रुपये लोन लिया था। मौके पर मिले सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जिला चंबा के हरदासपुर का राकेश कुमार चिकन कॉर्नर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसने कुछ समय पहले जान पहचान के तीन लोगों से एक लाख रुपये लोन लिया था। इसके एवज में खाली चेक भी दिए थे। सुसाइड नोट से पता चला है कि व्यक्ति ने 75 हजार रुपये लौटा दिए थे, लेकिन तीनों शख्स उस पर अधिक ब्याज देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


इससे तंग आकर उसने सोमवार शाम को घर के कमरे में छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे देखा तो वह फंदे से लटका था। इसके बाद परिजनों ने फंदे से उसे निकालकर फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि हरदासपुरा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed