फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus truck collision on kiratpur nerchowk four lane in Garamaura Bilaspur

Bilaspur News: फोरलेन पर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, दो घायल, बाल-बाल बचे 45 यात्री

Sun, 09 Apr 2023 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

चंडीगढ़ की ओर जा रही एक बस आगे चल रहे क्लिंकर से लोड ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रक के परखचे उड़ गए।

विज्ञापन
Bus truck collision on kiratpur nerchowk four lane in Garamaura Bilaspur
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अभी से ही हादसे होना शुरू होना शुरू हो गए हैं। रविवार तड़के गरामौड़ा के पास एक निजी बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में दो सवार घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य 45 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्वारघाट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 4.30 बजे चंडीगढ़ की ओर जा रही एक बस आगे चल रहे क्लिंकर से लोड ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रक के परखचे उड़ गए। बस की टक्कर से क्लिंकर से लोड ट्रक सड़क किनारे लगे क्रेश बैरियर से टकराकर रुक गया अन्यथा ट्रक दूसरी तरफ खाई में गिर सकता था। हादसे में बस में आगे बैठे दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से एक 20 वर्षीय युवक प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने क्रेन से बस को सड़क से हटाकर जाम को खुलवाया और हादसे के संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed