फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus running without permit seized, driver does not even have a license

Shimla News: बिना परमिट चल रही बस जब्त चालक के पास लाइसेंस भी नहीं

Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus running without permit seized, driver does not even have a license
कुफरी में आरटीओ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

जब्त करके बस को एचआरटीसी कार्यशाला में रखा गया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नियमों का उल्लंघन करते हुए कई निजी बसों का संचालन हो रहा है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया है जब कुफरी में आरटीओ शिमला की टीम ने बिना फिटनेस, परमिट और दस्तावेजों के निजी बस को पकड़ा। चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था।

परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया है। इसके तहत बुधवार को कुफरी में आरटीओ शिमला की टीम ने बस नंबर एचपी-63 ए-1964 को जांच के लिए रोका तो इसमें नियमों के कई उल्लंघन पाए गए। इसको देखते हुए बस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

जब्त की गई बस को एचआरटीसी कार्यशाला में रखा है। जांच के दौरान पता चला है कि बस बिना मान्य फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध परमिट के चलाई जा रही थी। चालक ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का वैध रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (आरसी) भी नहीं दिखा पाया। बस का विशेष सड़क कर बकाया था। बस अपने परमिट के निर्धारित रूट से बाहर चल रही थी। आरटीओ विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि बस एचपी-63ए-1964 का संचालन यात्री सुरक्षा के लिए खतरा है। बस केवल वाहन फिटनेस और बिना परमिट के ही नहीं थी बल्कि चालक के पास लाइसेंस और आरसी भी नहीं थे। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर उन्हें कोई ऐसा वाहन दिखाई दे जो बिना उचित दस्तावेजों के चल रहा हो या असुरक्षित लगे तो वे आरटीओ कार्यालय शिमला को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article