{"_id":"633911df42fd1f3b0c3448bd","slug":"bus-of-up-devotees-going-to-shri-naina-devi-temple-overturns","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: नयनादेवी में सड़क पर पलटी बस, चार श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: नयनादेवी में सड़क पर पलटी बस, चार श्रद्धालु घायल
Sun, 02 Oct 2022 07:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 02 Oct 2022 07:47 PM IST
सार
चालक बस को पीछे करने लगा। इसी बीच ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से चालक सहित चार अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस बीच सड़क में पलट गई। हादसे में बस चालक सहित चार श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में मां नयनादेवी के दर्शन किए। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के श्रद्धालु श्री नयनादेवी जी, चिंतपूर्णी और ज्वाला जी मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी बस श्री नयनादेवी के पास पहुंची। वहां बस जाम में फंस गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कुछ श्रद्धालु बस से उतर कर पैदल मंदिर की ओर चले गए, जबकि करीब 10 श्रद्धालु बस में ही बैठे रहे। यातायात को देख रहे पुलिस कर्मी ने चालक को बस को सड़क के दूसरी और खड़ा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
चालक बस को पीछे करने लगा। इसी बीच ढलान पर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से चालक सहित चार अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। मेला अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि घायलों का उपचार कराने के बाद मंदिर न्यास की गाड़ियों में श्रद्धालुओं को मातृ आंचल भवन भेजा गया।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में प्रीति देवी, कल्पना, नरेश कुमार और चालक वीरेंद्र चौधरी घायल हुए हैं। सभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।