फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bus dropped jamatis in forest two kilometer away from himachal border paonta sahib sirmour

बस चालक ने बीच जंगल में उतार दिए 17 जमाती, नेरवा तक का बना था परमिट

Sat, 16 May 2020 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 May 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
bus dropped jamatis in forest two kilometer away from himachal border paonta sahib sirmour
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में हरियाणा में फंसे उत्तराखंड और हिमाचल के 17 जमातियों को बस चालक ने हिमाचल पहुंचने से पहले ही एक सुनसान जंगल में उतार दिया और बस लेकर वापस चला गया। करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सभी जमाती पांवटा साहिब के बहराल बैरियर पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें रोक दिया गया। अब प्रशासनिक अनुमति के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


साढ़े 5 बजे से जमाती जिला प्रशासन, विधायक पांवटा व एसडीएम पांवटा से प्रदेश सीमा में प्रवेश व गंतव्य स्थल तक पहुंचाने को गुहार लगाते रहे। लेकिन, कड़ी धूप में जमाती बैरियर के समीप ही घंटों तक बैठे रहे। पंचायत मिश्रवाला बीडीसी सदस्य फरीज खान, कादिर अली, नजीर अली व इस्लाम का कहना है कि 15 हिमाचल और 2 उत्तराखंड के कुल 17 जमाती हरियाणा गए थे।
विज्ञापन


कर्फ्यू-लॉकडाउन के चलते वही फंसे रहे। इन सभी ने 42 दिन क्वारंटीन में बिताए हैं। इसके बाद मिनी बस से इनको हिमाचल के नेरवा तक का ई पास मिल गया। इस बस में 9 जमाती नेरवा, 6 पांवटा व 2 उत्तराखंड जाने थे। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही परवाणू सीमा पर इसी क्षेत्र की एक बस को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे भयभीत हरियाणा बस चालक ने बस को हिमाचल सीमा से 2 किमी पीछे दूर जंगल में इन जमातियों को उतार दिया। सभी जमाती 2 किलोमीटर दूर से पैदल बहराल तक पहुंचे। बीडीसी सदस्य मिश्रवाला फरीज खान का कहना है कि पांवटा के विधायक व एसडीएम को सूचित कर दिया गया था। आज कल रोजे होने पर सभी 17 जमाती भूखे-प्यासे पैदल राज्य सीमा बैरियर पर पहुंचे।


इसके बाद स्थानीय प्रशासन के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। नूह जमात में गए हुए जमातियों को कई घंटे बीतने पर भारी दिक्कतें हो रही हैं। सभी दस्तावेज होने पर सभी जमातियों को अपने ही राज्य में प्रवेश नहीं मिल रहा है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि इस तरह की जानकारी पहुंची है। इस समस्या को जिलाधीश सिरमौर के ध्यानार्थ भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed