{"_id":"62604c4d52409b0686181fc2","slug":"bus-breakdown-in-shimla-shimla-news-sml406306412","type":"story","status":"publish","title_hn":"पगोग रूट पर बड़श में चलती बस का टूटा पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पगोग रूट पर बड़श में चलती बस का टूटा पट्टा
विज्ञापन
तपती धूप में पैदल घर पहुंचे बच्चे और लोग
लोगों की मांग, चेककर रूट पर भेजी जाएं बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो की ओल्ड बस स्टैंड से पगोग रवाना हुई बस का बुधवार दोपहर बड़श के पास पट्टा टूट गया। इसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
आधे रूट पर बस खराब होने के कारण बस में सवार स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को घर पहुंचने के लिए तपती धूप में करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पगोग रूट पर एचआरटीसी की बस करीब 1:15 बजे बस स्टैंड से रवाना हुई। ऑकलैंड टनल से 3 किलोमीटर आगे बड़श के पास बस में जोरदार आवाज हुई और चालक ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। चालक ने जांच की तो पाया कि बस का पट्टा टूट चुका था। इसके बाद बस से सवारियों को उतार दिया गया। कुछ लोग टैक्सी बुक कर अपने घरों को रवाना हुए। बस में सवार संजय, सुधीर ठाकुर, मुकेश शर्मा और सुनील ने बताया कि बस खराब होने के बाद दूसरी बस उपलब्ध नहीं करवाई गई। बताया कि एचआरटीसी बसों की सही मरम्मत न होने से आए दिन बसें खराब हो रही हैं जिससे हादसा होने का खतरा है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा ने बताया कि पगोग रूट पर गई बस का पट्टा टूटने की सूचना मिली है। मौके पर ही मैकेनिक को भेज कर बस ठीक करवा दी है।