फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident as Retaining Wall of New Road Collapse at Chamba.

सड़क धंसने से लटक गई लोगों से भरी बस, सीएम ने दो दिन पहले किया था उद्घाटन

Mon, 17 Apr 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 17 Apr 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Bus accident as Retaining Wall of New Road Collapse at Chamba.

हिमाचल के जिला चंबा में बस चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सीएम ने दो दिन पहले जिस रोड का उद्घाटन किया वह अचानक धंस गया। इससे लोगों से भरी बस खाई में लटक गई।

विज्ञापन


मगर चालक ने समझदारी दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार यह घटना चंबा के घूम जंजला सड़क मार्ग पर हुई। सीएम वीरभद्र सिंह ने दो दिन पहले हिमाचल दिवस समारोह के दौरान चंबा के चौगान से ही इस सड़क का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद यहां बस सेवा भी शुरू कर दी गई। पिछले दो दिन की तरह सोमवार को एचआरटीसी की यह बस जंजला से चंबा की ओर रवाना हुई थी। बस में स्कूली बच्चों के अलावा नौकरी पेशा लोग भी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर 40 से ज्यादा लोग इस बस में सवार थे। जैसे ही यह बस घूम जंजला के पास से गुजरी कि अचानक इस नई सड़क का डंगा धंस गया। इससे बस खाई में लटक गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

एक किलोमीटर खाई में लटकी बस, चालक ने बचाई जानें

Bus accident as Retaining Wall of New Road Collapse at Chamba.

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह डंगा धंसा वहां रोड काफी तंग था। साथ ही बस की दूसरी तरह करीब एक किलोमीटर गहरी खाई है। बस इस तरह सड़क के बाहर लटक गई कि सवारियों को दरवाजे से बाहर निकलने तक की जगह नहीं बची।

चालक ने पहले तो बस को नियंत्रित किया फिर तेजी से सभी सवारियों को अपनी सीट से होते हुए बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल अब बस को क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed