{"_id":"657db0a9bb98ce7307028536","slug":"burnt-body-of-migrant-found-in-bhadoliya-kalan-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भड़ोलियां कलां में मिला प्रवासी का जला हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भड़ोलियां कलां में मिला प्रवासी का जला हुआ शव
Sat, 16 Dec 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:44 PM IST
सार
शव के पास से शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह ऊना में रखा है, जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
शव मिला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना सदर क्षेत्र के तहत भड़ोलियां कलां में 30 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति का शव जली हुई हालात में मिला। मृतक की पहचान राम रत्न (30), पुत्र बगोली, निवासी गांव खुदी डाकघर, पंचकोरा, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। शव के पास से शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह ऊना में रखा है, जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राम रत्न, जिले के गांव भड़ोलियां कलां में अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
चार दिन पहले ही उसके परिवार के सदस्य उत्तर प्रदेश गए थे। बताया जा रहा कि शुक्रवार रात को राम रत्न ने भारी मात्रा में शराब पी रखी थी। शराब पीने के बाद वह अपने घर के बाहर जल रहे चूल्हे में गिर गया। उसका सिर चूल्हे में गिर जाने से पूरे शरीर में आग लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो शरीर काफी जल चुका था और उसका सिर चूल्हे में गिरा हुआ था। वहीं पुलिस ने मौके पर से एक शराब की बोतल और गिलास भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन