{"_id":"614382858ebc3eb6c127de3e","slug":"bullet-fired-near-drug-de-addiction-center-police-are-believing-the-rumor-shimla-news-sml384098243","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र के पास चली गोली, पुलिस मान रही अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र के पास चली गोली, पुलिस मान रही अफवाह
विज्ञापन
Bullet fired near drug de-addiction center, police are believing the rumor
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद के वार्ड तीन में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र (पुनर्वास केंद्र) के बाहर वीरवार देर रात अज्ञात लोगों ने खेत से गली की ओर दो से तीन फायर किए। हालांकि पुलिस को फायर किए जाने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुनर्वास केंद्र की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस की ओर से खंगाली जा रही है। पूरे नगर में गोली चलने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि गोली के धमाकों की आवाज सुनते ही समीपवर्ती घरों से लोग बाहर निकल आए।
लोगों का कहना है कि हथियारों के साथ कुछ अनजान युवक सनोली की तरफ से नशा मुक्ति केंद्र तक खेतों से छिप कर पहुंचे। वे काफी समय तक गली में ही घूमते रहे। नशा मुक्ति केंद्र के अंदर घुसने के प्रयास में सफल न होने पर उन लोगों ने गेट के साथ लगती गली में ही गोलियां दागनी शुरू कर दीं। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी प्रवीण धीमान, एसएचओ सरबजीत सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन की।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि प्राथमिक छानबीन में गोली चलने के कोई पुख्ता सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी तरह छानबीन की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस और आला-अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। वहीं नशा मुक्ति केंद्र (पुनर्वास केंद्र) के संचालक मनोज कौशल का कहना है कि जब यह घटना घटी तब वह केंद्र में मौजूद नहीं थे। पता चलते ही वह केंद्र में पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी।