फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Building owners falling under the Shimla-Nauni four-lane project will soon get compensation

Solan: शिमला-नौणी फोरलेन की जद में आने वाले भवन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Sat, 29 Mar 2025 10:50 AM IST
Krishan Singh योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 10:50 AM IST
सार

पेड़ और मकान मालिकों को मकानों व दुकानों की मुआवजा राशि मिलेगी। फोरलेन की जद में आने वाले इन गांवों की प्रथम चरण में जमीन अधिग्रहण करने के बाद लगभग सभी भू-मालिकों को जमीन की राशि दे दी गई है।

विज्ञापन
Building owners falling under the Shimla-Nauni four-lane project will soon get compensation
फोरलेन(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-नौणी प्रस्तावित फोरलेन में अर्की उपमंडल के भराड़ीघाट क्षेत्र के सात गांवों के प्रभावितों को अब स्ट्रक्चर का मुआवजा जल्द मिलेगा। एनएचएआई ने इसकी तैयारी कर ली है। इसमें पेड़ और मकान मालिकों को मकानों व दुकानों की मुआवजा राशि मिलेगी। फोरलेन की जद में आने वाले इन गांवों की प्रथम चरण में जमीन अधिग्रहण करने के बाद लगभग सभी भू-मालिकों को जमीन की राशि दे दी गई है। अब दूसरे चरण में क्षेत्र के इन सात गांवों के लोगों को फलदार और सामान्य पौधों व मकानों की करीब 28 करोड़ की राशि आवंटित की जानी है। इसके बाद प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले नोटिस के 60 दिन के भीतर मकान मालिकों को मकान खाली करने होंगे।

विज्ञापन


जिन गांव में स्ट्रक्चर की राशि मिलेगी, उनमें पलयानी, मयाणा, नलाग, क्यारड़, डींनण, थाच और कूंद गांव शामिल हैं। गौर रहे कि शालाघाट से नलाग तक 28.800 किलोमीटर तक के प्रस्तावित फोरलेन में सभी प्रभावित भू-मालिकों को पहले स्टेज (जमीन की राशि) की राशि लगभग आवंटित कर दी गई है। शेष बचे प्रभावितों की राशि दस्तावेज जमा न होने के कारण रुकी है। उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक अर्की यादविंदर पाल ने बताया कि फोरलेन में आने वाले भवनों की राशि अब मालिकों को दी जाएगी। इसमें सभी मकान मालिकों के खातों में राशि डाल दी जाएगी। उन्होंने संबंधित मकान मालिकों से आग्रह किया कि जल्द अपनी खाता संख्या और अन्य दस्तावेजों को सत्यापित कर संबंधित पटवार खाने में जमा करवा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed