फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   budget of nagar nigam

Shimla News: निगम के इतिहास का रिकॉर्ड तोड़ 688 करोड़ का बजट

Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
budget of nagar nigam
बीते साल 188 करोड़ रुपये था बजट, साल 2017 में माकपा शासित निगम ने पेश किया था 401 करोड़ का बजट
विज्ञापन

दो घंटे 17 मिनट खड़े होकर महापौर ने पढ़ा 66 पेज का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को नगर निगम इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 688.02 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। 1851 में बने देश के सबसे पुराने नगर निगमों में शामिल शिमला नगर निगम में साल 1986 से चुनी हुई व्यवस्था के तहत हर साल बजट पेश होता है।

बीते साल शिमला नगर निगम का बजट 188 करोड़ रुपये था। इस बार यह बढ़कर 688.02 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे पहले साल 2017 में माकपा शासित नगर निगम ने 401 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया था। करीब नौ साल बाद कांग्रेस शासित निगम ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को सदन में दो घंटे 17 मिनट खड़े होकर 66 पेज लंबा बजट पढ़ा। दावा किया कि इस बार बजट में की गई हर घोषणा धरातल पर उतरेगी। कहा कि नगर निगम ने आय के संसाधन बढ़ने के बाद ही बजट का आकार बढ़ाया है। सब्जी मंडी में मॉडर्न निगम परिसर के लिए 140 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। 50 करोड़ रुपये चैलेंज फंड से मिलेंगे। इमसें शॉपिंग मॉल, सिनेमा आदि बनेंगे जिनसे आय होगी। तारादेवी में एडीबी 66 करोड़ रुपये देगा जिससे वेलनेस सेंटर बनेगा। यह भी बाद में निगम को मिलेगा जिससे कमाई होगी। यहां निगम की 87 बीघा जमीन है। इसकी निशानदेही भी कर ली है। बालूगंज में कर्मचारी आवास के लिए 34 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। बॉन्ड के जरिये दो सौ करोड़ मिलेंगे जिससे फ्लैट तैयार होंगे।
विज्ञापन


अहम इनसेट
किस साल कितना रहा बजट का आकार
साल बजट
2025 188 करोड़ रुपये
2024 247 करोड़ रुपये
2023 180 करोड़ रुपये
2022 224 करोड़ रुपये

2017 401 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed