फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BSP will field candidates in 68 assembly seats of Himachal, 50 percent women and youth will get tickets

BSP: हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी उतारेगी बसपा, 50 फीसदी महिलाओं और युवाओं को मिलेगा टिकट

Wed, 15 Jun 2022 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। 50 फीसदी महिलाओं और युवाओं को पार्टी मौका देगी। यह बात बुधवार को रामपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रो. प्रेम कुमार हवाल ने कही। 

विज्ञापन
BSP will field candidates in 68 assembly seats of Himachal, 50 percent women and youth will get tickets
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो. प्रेम कुमार हवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। 50 फीसदी महिलाओं और युवाओं को पार्टी मौका देगी। प्रदेश की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्टी ने भाईचारा बनाओ यात्रा शुरू की है। यह बात बुधवार को रामपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रो. प्रेम कुमार हवाल ने कही। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ता आम जनता से मिलकर पार्टी के कामकाज और उद्देश्यों को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


किसान-बागवानों और बेरोजगारों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार सर्वे के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों को टिकट देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल में 50 प्रतिशत टिकट महिलाओं और युवाओं को दिए जाएंगे। आने वाले समय में जन चेतना अभियान को तेज किया जाएगा। किन्नौर, सराहन के बाद अब रामपुर विस क्षेत्र में भी भाईचारा बनाओ यात्रा जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed