{"_id":"573ec6894f1c1b453aac703e","slug":"bsnl-to-adopt-mela-marketing-strategy-during-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फेस्टिवल सीजन में व्यस्त नहीं होगा BSNL नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फेस्टिवल सीजन में व्यस्त नहीं होगा BSNL नेटवर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 May 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली हो, न्यू ईयर या फिर शिमला का समर फेस्टिवल अब त्योहारों के दौरान बीएसएनएल उपभोक्ताओं को नेटवर्क व्यस्त होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। ऐसे अवसरों पर बीएसएनएल ‘मेला मार्केटिंग स्टेटर्जी’ में अग्रिम इंतजाम करते हुए पहले ही अपने सिस्टम को अपग्रेड कर क्षमता बढ़ा देगा। उपभोक्ताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बीएसएनएल ‘मेला मार्केटिंग स्टेटर्जी’ अपनाने जा रहा है।
विज्ञापन
मेलों और त्योहारों के मौके पर बीएसएनएल अब अपने उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल ऑफर भी निकालेगा। इतना ही नहीं उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल नेट पैक, टॉक टाइम और मेसेज पैक भी जारी किए जाएंगे। मेलों, त्योहारों पर निकाले जाने वाले स्पेशल ऑफर के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मेला स्थलों पर कैंप लगाए जाएंगे। मेला स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर उपभोक्ताओं के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सेवाओं में विस्तार के लिए मेला मार्केटिंग स्टेटर्जी
बीएसएनएल महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि मेलों और त्योहारों पर उपभोक्ताओं की सुविधा और सेवाओं में विस्तार के लिए ‘मेला मार्केटिंग स्टेटर्जी’ अपनाई जाएगी। विशेष मौकों से पहले सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा और उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर निकाले जाएंगे। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए कैंप भी लगेंगे।
विज्ञापन
एक साल में बीएसएनएल ने बेचे एक लाख कनेक्शन
वर्ष 2015-16 में बीएसएनएल शिमला एसएसए ने रिकॉर्ड एक लाख मोबाइल कनेक्शन बेचे हैं। इस उपलब्धि के लिए टेलीकॉम दिवस के मौके पर मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार एसके गुप्ता ने दूरसंचार जिला शिमला के महाप्रबंधक एमसी सिंह को सम्मानित किया। मोबाइल कनेक्शन बेचने में धर्मशाला दूसरे और सोलन तीसरे स्थान पर रहा।