BSNL का ‘लूट लो’ ऑफर, मिलेगा 15 जीबी मुफ्त डाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ने प्री पेड के बाद अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी नए पैकेज जारी किए हैं। ‘लूट लो’ ऑफर के तहत मासिक किराये के एडवांस भुगतान पर चार से 60 फीसदी छूट देने का एलान किया गया है।
पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए सबसे छोटा प्लान 225 है, जिसमें तीन महीने के लिए चार फीसदी, छह माह के लिए आठ फीसदी और 12 माह के किराये के अग्रिम भुगतान पर 20 फीसदी छूट और तीन जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि प्लान 525 पर 15 जीबी डाटा, मासिक किराये के एडवांस भुगतान पर तीन माह के लिए 10 फीसदी, छह माह के किराये पर 20 फीसदी और 12 महीने के किराये के एडवांस भुगतान पर 35 फीसदी छूट की घोषणा की गई है।
प्लान 1525 में अनलिमिटेड डाटा, मासिक किराये के एडवांस भुगतान पर 3 माह के लिए 30 फीसदी, छह माह के लिए 45 फीसदी और 12 महीने के लिए 60 फीसदी की छूट दी गई है।
पोर्ट करने वालों को ‘टेक नाऊ एंड टॉक नाऊ’ ऑफर
अन्य टेलीकॉम कंपनियों से बीएसएनएल में पोर्ट करने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए बीएसएनएल ‘टेक नाऊ एंड टॉक नाऊ’ ऑफर लाया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मुफ्त सिम दी जाएगी, जिसे 6 रुपये से रिचार्ज पर 50 रुपये टॉकटाइम मिलेगा।
पोर्ट प्रक्रिया पूरी होने तक ग्राहक इस सिम का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 106, 186 और 429 रुपये के रिचार्ज भी जारी किए हैं।