फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   brother and sister died in car accident in rampur shimla

ढांक में लुढ़की कार, भाई-बहन की मौत

Sun, 19 May 2019 04:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
brother and sister died in car accident in rampur shimla
- फोटो : अमर उजाला

 ननखड़ी की परमेश्वरी ढांक के पास कार हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई। कार करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। ये दोनों कार में सवार होकर नारकंडा के बाघी की ओर जा रहे थे। परमेश्वरी ढांक के पास कार हादसे का शिकार हो गई। इनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


ये बाघी में सब्जी की दुकान चलाते थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम (18) पुत्र दलीप कुमार और उसकी बहन लवली (14) शनिवार देर शाम अप्लाइड फॉर कार में सवार होकर बाघी जा रहे थे।
विज्ञापन


ननखड़ी की परमेश्वरी ढांक  के पास कार अनियंत्रित हो गई और करीब आठ सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ननखड़ी से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। भाई और बहन के शव को ढांक से ऊपर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी ननखड़ी में पोस्टमार्टम के लिए बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे में भाई और बहन की मौके पर मौत हो गई थी।


शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी लाया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed