{"_id":"6451198ea07905d04d042817","slug":"brothel-trade-busted-in-baddi-two-youths-arrested-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार
Tue, 02 May 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 May 2023 07:40 PM IST
सार
सोलन जिले के बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस तीन के एक भवन में देह व्यापार करने वालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
देह व्यापार के आरोप में दो गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस तीन के एक भवन में देह व्यापार करने वालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि फेस तीन के एक भवन में बिलासपुर जिले के फरोह गांव का अनित कुमार और भोटा तहसील के झरातड़ी गांव का ओशांत कुमार बाहर से लड़कियों को बद्दी लाकर देह व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने टीम के साथ उक्त भवन में दबिश दी। पुलिस ने यहां पर ग्राहक बनकर छापा मारा। भवन के एक कमरे में अनित कुमार और ओशांत एक लड़की के साथ मिले। इसके अलावा एक अन्य कमरे में एक लड़के के साथ लड़की मिली। यह देह व्यापार पिछले कई दिन से चल रहा था। उधर, डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन