फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   brothel racket going on in hotels busted in una himachal, police rescue two girls

Himachal News: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो युवतियों को किया रेस्क्यू

Thu, 05 Oct 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

लिस व सीआईडी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो होटलों में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन
brothel racket going on in hotels busted in una himachal, police rescue two girls
देह व्यापार मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मुख्यालय के साथ लगते बसोली में पुलिस व सीआईडी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो होटलों में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक होटल से दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने होटल के प्रबंधक व पंजाब की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। इसके बाद एसएचओ ऊना मनोज वालिया की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर बाद धार्मिक स्थल के समीप होटलों में दबिश दी।

विज्ञापन


इस दौरान एक होटल में देह व्यापार का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने होटल प्रबंधक से पूछताछ की तो वह भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने इसके बाद साथ लगते दूसरे होटल में दबिश दी तो वहां पर आधा दर्जन युवतियां अलग-अलग कमरों में पाई गईं। इसके अलावा होटल में कोई अन्य अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। उधर, एएससपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो होटलों में दबिश दी है। पुलिस ने दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने मामले में होटल प्रबंधक सहित पंजाब की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को लेकर तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed