फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   brothel racket busted in famous hotel of Parwanoo, police took action on secret information

Solan News: परवाणू के नामी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 11:05 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर एक नामी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। वहीं, जुए का एक बड़ा नेटवर्क भी पकड़ा है। 

विज्ञापन
brothel racket busted in famous hotel of Parwanoo, police took action on secret information
देह व्यापार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क पर एक नामी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। वहीं, जुए का एक बड़ा नेटवर्क भी पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की। दो विदेशी युवतियों समेत दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब समेत अन्य राज्यों की भी 10 लड़कियों से पूछताछ की जा रही है और इनके पहचान पत्रों की जांच की। होटल में हरियाणा और पंजाब राज्यों के कई पुरुष भी मौजूद थे। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि होटल प्रबंधक की ओर से इनकी कोई एंट्री रजिस्टर पर नहीं की गई, लेकिन सभी ने होटल के कई कमरे लिए गए थे। पुलिस मामले की छानबीन जारी है।  वहीं पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिला में संचालित सभी निजी होटल और रेस्टोरेंट में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर होटल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed