फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO will take tourists inside Atal Tunnel Rohtang, Defense Minister launched Website

वेबसाइट शुरू: पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के भीतर घुमाएगा बीआरओ

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, नई दिल्ली/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, नई दिल्ली/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में बीआरओ की पर्यटन वेबसाइट marvels.bro.gov.in का उद्घाटन किया है। यह वेबसाइट देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसके जरिये पर्यटक बीआरओ द्वारा निर्मित रोड अवसंरचना परियोजनाओं में घूमने के लिए ई-बुकिंग करा पाएंगे।

विज्ञापन
BRO will take tourists inside Atal Tunnel Rohtang, Defense Minister launched Website
अटल टनल रोहतांग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अब पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के भीतर भी घुमाएगा। इसके लिए गाइड मुहैया करवाया जाएगा, जो टनल के डिजाइन और मॉडल रूम के बारे में विस्तार से बताएगा। दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में बीआरओ की पर्यटन वेबसाइट marvels.bro.gov.in का उद्घाटन किया है। यह वेबसाइट देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसके जरिये पर्यटक बीआरओ द्वारा निर्मित रोड अवसंरचना परियोजनाओं में घूमने के लिए ई-बुकिंग करा पाएंगे।

विज्ञापन


शुरुआती दौर में सिर्फ रोहतांग के अटल टनल के लिए गाइडेड टूर की बुकिंग उपलब्ध होगी और धीरे-धीरे इसमें लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश की परियोजनाओं को भी शामिल किया जाएगा। उमलिंग ला में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरगाड़ी चलने योग्य सड़क, सेला सुरंग, नेचिफु सुरंग जैसी परियोजनाओं की बुकिंग इस वेबसाइट के जरिये हो पाएगी। उद्घाटन के अवसर पर बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टि. जनरल राजीव चौधरी ने वेबसाइट से पहला टिकट रक्षामंत्री के लिए बुक किया है।  
विज्ञापन


100 रुपये में बुक होगा टिकट
वेबसाइट में पर्यटन कारोबार से जुड़ी गाइड एजेंसियों की डिटेल अपलोड की गई है। अटल टनल देखने के इच्छुक व्यक्ति को 100 रुपये में टिकट मिलेगा। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा। यह टिकट सिर्फ उन लोगों के लिए होगा, जो टनल के भीतर रुकेंगे। वेबसाइट बनने से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार में भी उछाल आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed