फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO cuts 55 feet high iceberg, tourists' favorite Rohtang Pass is a few steps away

Himachal: बीआरओ ने काटा 55 फुट ऊंचा हिमखंड, सैलानियों की पसंद रोहतांग दर्रा चंद कदम दूर

Tue, 14 May 2024 10:18 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2024 10:18 AM IST
सार

समुद्रतल से 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बीआरओ की टीम रोहतांग दर्रा से महज ढाई किलोमीटर पीछे है।

विज्ञापन
BRO cuts 55 feet high iceberg, tourists' favorite Rohtang Pass is a few steps away
रोहतांग में बीआरओ ने काटा 55 फुट ऊंचा हिमखंड - फोटो : संवाद

विस्तार

 सैलानियों की पसंद रोहतांग दर्रा जल्द बहाल होने वाला है। मनाली की ओर से बर्फ हटाते हुए निकली टीम रोहतांग दर्रा से चंद कदम दूर है। मौसम ने साथ दिया तो 15 मई तक बीआरओ की टीम रोहतांग दर्रा पर होगी। लाहौल की ओर से भी बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। समुद्रतल से 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बीआरओ की टीम रोहतांग दर्रा से महज ढाई किलोमीटर पीछे है। रोहतांग दर्रा की बहाली के लिए ब्यास नाला से आगे सबसे अधिक बाधा हुई।

विज्ञापन

राहनी नाला से आगे हिमखंड गिरने के कारण कार्य आसान नहीं रहा। यहां लगभग 55 फुट ऊंचे हिमखंड को काटकर एक तरफा सड़क निकाली गई है। रोहतांग दर्रा पर पहुंचने के बाद टीम वापस मनाली की ओर बर्फ हटाते हुए आएगी। इससे सड़क डबल लेन होगी और पर्यटकों के लिए भी बहाल हो सकेगी। दूसरी ओर लाहौल की ओर से निकली टीम को आठ किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। इसके बाद प्रशासन और बीआरओ की टीम संयुक्त निरीक्षण करेगी, जिसके बाद दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल होगा। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। राहनी नाला से आगे लगभग 55 फुट ऊंचे हिमखंड को काटा गया। 15 मई तक रोहतांग पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed