फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Brakes of HRTC bus failed on Sujanpur-Tehra road, collided with a house

Hamirpur: सुजानपुर-टीहरा सड़क पर एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, मकान से टकराई

Sat, 30 Nov 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 05:58 PM IST
सार

प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गई।

विज्ञापन
Brakes of HRTC bus failed on Sujanpur-Tehra road, collided with a house
सुजानपुर-टीहरा सड़क पर एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गई। हालांकि, इसमें किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। धैल से सुजानपुर जा रही एचआरटीसी बस की सुजानपुर-टीहरा सड़क पर सुबह ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस मकान से टकरा गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। बस सुबह 7:10 बजे धैल से चलती है और सुजानपुर 9:00 बजे पहुंचती है। सुजानपुर बस अड्डा से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हुआ। बस टकराने से मकान को नुकसान हुआ है। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं। मकान मालिक ने करीब 30 हजार के नुकसान का अनुमान जताया है। पुलिस थाना सुजानपुर के थाना प्रभारी राकेश ने कहा कि एचआरटीसी बस की दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed