फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brakes of a private bus failed near Katoshi on Saluni-Himgiri road, it collided with the parapet, passengers s

Himachal: सलूणी-हिमगिरी सड़क पर निजी बस की ब्रेक फेल, पैराफिट से टकराई, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Fri, 30 May 2025 05:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 May 2025 05:41 PM IST
सार

सलूणी-हिमगिरी सड़क पर कटोशी के समीप निजी बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने ब्रेक फेल होने का अंदेशा लगते ही सड़क किनारे लगे पैरापिट से बस को टकराकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। 

विज्ञापन
Brakes of a private bus failed near Katoshi on Saluni-Himgiri road, it collided with the parapet, passengers s
सलूणी-हिमगिरी सड़क पर निजी बस की ब्रेक फेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सलूणी-हिमगिरी सड़क पर कटोशी के समीप निजी बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने ब्रेक फेल होने का अंदेशा लगते ही सड़क किनारे लगे पैरापिट से बस को टकराकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। बस में 20 सवारियां बैठी थीं।

विज्ञापन


बस के पैरापिट से टकराने के दौरान सवारियों की चीखें निकल गईं। चालक-परिचालक ने सवारियों को शांत करते हुए क्रमवार उन्हें बस से नीचे सुरक्षित उतारा। इसके बाद क्रेन से बस काे पैरापिट से पीछे हटाया। कुल मिला कर बस चालक ने अपनी सूझबूझ से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

विज्ञापन

आधी रात को जलीं तीन गोशालाएं, चारा और लकड़ी राख
वहीं  उपमंडल भटियात के तहत ग्राम पंचायत तारागढ़ के गांव कालनी में तीन गोशालाएं जलकर राख हो गईं। यह घटना वीरवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान के आकलन में जुट गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।जानकारी के मुताबिक ये गोशालाएं अमर नाथ उनके भाई राजपाल और भाभी बिमला देवी निवासी गांव कालनी की थीं। अमरनाथ ने बताया कि देर रात उन्हें जानकारी मिली कि गोशालाओं में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को सूचना दी और गोशाला के भीतर बंधे पशुओं को बाहर सुरक्षित निकाला।

उनका मकान गोशालाओं से करीब 200 मीटर दूर थे। गनीमत यह रही कि पशु सुरक्षित रहे। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। अमर नाथ सिंह ने बताया कि गोशालाओं में करीब छह माह का चारा और इमारती लकड़ी रखी थी जो इस आग में स्वाह हो गई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावितों को उचित सहायता प्रदान की जाए। वहीं, दूसरी तरफ राजस्व विभाग की ओर से तीनों प्रभावितों को पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है। कहा है कि नुकसान के आधार पर ही उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अग्निशमन अधिकारी चुवाड़ी कमलेश कुमार ने बताया कि देर रात घटना के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। करीब दो लाख रुपये का प्रारंभिक नुकसान आंका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed