फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Brainstorming on Rajya Sabha elections in the Congress Legislature Party meeting CM said this on cross voting

Shimla News: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बैठक में विधायकों को बताए नियम

Thu, 22 Feb 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 07:18 PM IST
सार

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ एक-एक कर अपने कार्यालय में भी बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी भी शिमला पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Brainstorming on Rajya Sabha elections in the Congress Legislature Party meeting  CM said this on cross voting
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार दोपहर को विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस दौरान 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के नियमों से विधायकों को अवगत कराया गया। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ एक-एक कर अपने कार्यालय में भी बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी भी शिमला पहुंच जाएंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि वोट खराब न हो, इसके लिए क्या-क्या एहतियात बरतनी चाहिए, इस बारे में विधायकों को बताया गया। चुनाव आयोग की ओर से भी इस बाबत दिशा निर्देश आए हैं, जिनकी जानकारी विधायकों को दी गई। वोटिंग से पहले की परंपरा को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब राज्यसभा चुनाव के नियम बदल गए हैं। दो साल पहले राज्यसभा चुनाव के नियम कुछ और थे अब नियम बदल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के नये दिशा निर्देश आए हैं।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से मतदान के दौरान एक अधिकृत एजेंट को नियुक्त किया जाएगा। जो विधायक अधिकृत एजेंट को अपना वोट दिखाकर नहीं डालेगा तो वह वोट अवैध हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रॉस वोटिंग की संभावना है ही नहीं। मुख्यमंत्री ने तीनों निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर का भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधायक राजेंद्र राणा बैठक में शामिल नहीं हुए। उनके बेटे की विवाह की वर्षगांठ के चलते उन्हें जाना पड़ा। उन्होंने बैठक से पहले उनके पास आकर इस बाबत जानकारी दी। उधर, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन


दोस्त सब जगह होते हैं, राजनीति में पार्टी सर्वोपरि
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन द्वारा दिए गए बयान कि कांग्रेस में मेरे कई दोस्त हैं, पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोस्त सब जगह होते हैं। लेकिन जब राजनीति की बात होती है तो पार्टी सर्वोपरि होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन भाजपा के प्रत्याशी हैं, हम उनका स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed