फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Brainstorming on handing over police recruitment paper leak case to CBI

शिमला: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपने पर मंथन

Fri, 13 May 2022 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 May 2022 01:10 PM IST
सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने पर मंथन कर रही है। सरकारी स्तर पर इस मामले में बैठकें हो रही हैं। सरकार इसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश से भी जांच कराए जाने की संभावना पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
Brainstorming on handing over police recruitment paper leak case to CBI
जांच(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने पर मंथन कर रही है। सरकारी स्तर पर इस मामले में बैठकें हो रही हैं। सरकार इसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश से भी जांच कराए जाने की संभावना पर विचार कर रही है। बीते दिन बुधवार को ही पुलिस भर्ती कमेटी के अध्यक्ष रहे आईपीएस अधिकारी आईजी जेपी सिंह का सरकार ने तबादला कर दिया है। विशेष जांच दल कमेटी में शामिल सभी छह अधिकारियों के भी बयान दर्ज करने की तैयारी है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अब तक इस मामले में ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा सहित अन्य जिलों में करीब 350 परीक्षार्थियों से पूछताछ की जा चुकी है। पेपर लीक मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से कुछ न्यायिक हिरासत और कुछ पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पेपर लीक मामले के तार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उतर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। ऐसे में जांच टीम हर पहलू को गंभीरता से खंगालते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और दिल्ली के साथ ही विशेष जांच दल के सदस्य पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी दबिश दे चुके हैं। अब तक की जांच में एसआईटी के समक्ष कई तथ्य सामने आए हैं। छह से आठ लाख रुपये प्रति प्रश्नपत्र लिए गए हैं। यह सारा सौदा नकदी में हुआ है। ऐसे में आरोपियों के मोबाइल फोन से कई राज खुल सकते हैं। एसआईटी के कुछ सदस्य धर्मशाला से शिमला लौटकर आरोपियों के फोन और बैंक खातों के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। आवाज पहचानने के लिए मोबाइल फोन फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेजे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई 26 मई तक टली
प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवाने के आग्रह को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 26 मई के लिए टल गई है। इस मामले पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हुई। प्रार्थी ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने के आग्रह को लेकर याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने फि लहाल इस मामले में प्रतिवादियों को नोटिस जारी नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इस परीक्षा को रद्द करते हुए यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed