{"_id":"5e566c768ebc3ef389624f93","slug":"boy-killed-due-to-lightning-strike-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में बिजली गिरने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में बिजली गिरने से छात्र की मौत
Wed, 26 Feb 2020 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, संगड़ाह (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत दाना घाटों के ऊंचा टिक्कर गांव में बिजली गिरने से छात्र की मौत हो गई है। इसकी पहचान नरेश कुमार पुत्र इंद्र सिंह के रूप में हुई है। छात्र नरेश मानल दोची स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम 16 वर्षीय नरेश कुमार घर के बरामदे में अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान मौसम खराब होने के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी।
विज्ञापन
एकाएक आसमान में भारी गड़गड़ाहट से बिजली नरेश कुमार को छूकर निकल गई। इससे नरेश कुमार बेसुध होकर बरामदे में गिर गया। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अनिल धोल्टा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन