फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy gifted a wood painting to cm virbhadra singh.

कलाकृति में खुद को देख हैरान रह गए सीएम

Sun, 30 Aug 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Aug 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
boy gifted a wood painting to cm virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक कलाकार ने दंग कर दिया। युवा कलाकार रूप लाल ने लकड़ी पर तराशे गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चेहरे वाली कलाकृति को भेंट किया, जिसे देखकर वीरभद्र सिंह हैरान हो गए। रूप लाल ने यह कलाकृति सीएम को भेंट की। इसे कैल लकड़ी के दो तख्तों को जोड़कर तैयार किया गया है।

विज्ञापन


मंडी के थुनाग के गांव दांवट का 26 साल का यह युवा कलाकार हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी कल्याण सभा से जुड़ा हुआ है। सभा के प्रदेश महामंत्री हीरामणि भारद्वाज और इसकी जिला मंडी इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भारद्वाज ने उन्हें सीएम से मिलवाया। रूप लाल के साथ उनके पिता सूरत राम और बहन कुमारी निर्मला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सीएम ने रूपलाल से पूछा कि उसने इसे कितने समय में बनाया। इस पर उसने कहा कि इसे बनाने में उसे तीन महीने लग गए। इसे बनाने को उसने छोटी छेनियों का इस्तेमाल किया। रूप लाल ने बताया कि उसने ऐसी ही मूर्ति प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा की ओर से हीरामणि भारद्वाज और महेंद्र सिंह भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से मांग की कि रूप लाल के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे भाषा एवं संस्कृति विभाग में नौकरी दिलाई जाए तो वह प्रदेश के लिए बहुत ही उपयोगी कलाकार साबित हो सकता है। रूपलाल का परिवार लोहे से संबंधित काम करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed