{"_id":"5e5c99678ebc3ef3a552b164","slug":"boy-commit-suicide-in-kinaaur-post-on-social-media-good-bye-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर गुडबाय लाइफ पोस्ट कर सुसाइड प्वाइंट से कूद युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर गुडबाय लाइफ पोस्ट कर सुसाइड प्वाइंट से कूद युवक ने दी जान
Mon, 02 Mar 2020 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर गुड बाय लाइफ पोस्ट कर 30 वर्षीय युवक ने किन्नौर के प्रसिद्ध सुसाइड प्वाइंट रोघी से कूदकर जान दे दी। युवक यहां अपने दो रिश्तेदारों के साथ घूमने आया था। करीब 900 मीटर नीचे खाई में शव मिला। पुलिस मामला दर्ज कर इस छानबीन में जुटी है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है या आत्महत्या की कोई और वजह है।
विज्ञापन
पुलिस थाना रिकांगपिओ के मुताबिक कोठी ब्लॉक के रोघी संपर्क मार्ग पर बने सुसाइड प्वाइंट पर विजेंद्र पुत्र स्व. जियालाल निवासी कोठी रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने दो रिश्तेदारों के साथ घूमने पहुंचा। तभी अचानक विजेंद्र ने अपने मोबाइल को सड़क पर फेंक दिया और खुद 900 मीटर गहरी खाई में कूद गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना साथ घूमने आए रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस को दी। कल्पा चौकी प्रभारी पूर्ण कड्डा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, गृहरक्षा के जवानों और स्थानीय लोगों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला। पुलिस ने मोबाइल की जांच कर फेसबुक पर पोस्ट देखी। विजेंद्र शादीशुदा था। कल्पा चौकी इंचार्ज पूर्ण कड्डा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन