फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Boulder fell on building in subathu, lenter broken, shop also damaged

Solan News: सुबाथू में मकान की छत को तोड़ते हुए कमरे में घुसी चट्टान, युवक घायल

Tue, 02 May 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 May 2023 07:35 PM IST
सार

सोलन जिले के सुबाथू में देररात पहाड़ी से एक चट्टान के गिरने से एक भवन का लेंटर टूट गया। साथ ही एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भवन में दरारें आ गई हैं। 

विज्ञापन
Boulder fell on building in subathu, lenter broken, shop also damaged
सुबाथू में पहाड़ी से भवन पर गिरी चट्टान - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश से सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर नया नगर में सुबह 7:45 बजे चट्टानें गिरने से एक भवन और दुकान को नुकसान पहुंचा है। हादसे में घर में सो रहे एक युवक को भी चोटें आईं। युवक को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एक चट्टान एक घर की छत तोड़ते हुए कमरे में जा गिरी। इस दौरान चट्टान से एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं, कमरे में सो रहे युवक की तो जान पर ही बन आई। युवक का अभी चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। हादसा सुबह 7:45 बजे हुआ। जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर को खाली करवा दिया है। प्रशासन हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, पीड़ित परिवार को वन विभाग के विश्राम गृह में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से सुबह के समय नया नगर स्थित पूर्व सैनिक महेश के घर पर पहाड़ी दरकने से पत्थर गिर गए।

विज्ञापन


इसमें एक बड़ी चट्टान छत को तोड़ते हुए कमरे तक पहुंच गई। वहीं, भवन में बनी एक दुकान भी टूट गई। इसमें परिवार के युवक ऋषभ को भी चोटें आई। उधर, कुछ समय के लिए सुबाथू-धर्मपुर मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रभावित हो गया। इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग और पुलिस को भी दी गई। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया। नायब तहसीलदार सलीम मोहम्मद ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। वहीं, घर के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही सरकार से पीड़ित परिवार को राहत राशि दिलाई जाएगी। फिलहाल परिवार को वन विभाग के विश्राम गृह में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed