फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Boring work completed before construction of proposed tunnel in Shimla-Bilaspur four lane

Bilaspur: शिमला-बिलासपुर फोरलेन में प्रस्तावित टनल निर्माण से पहले बोरिंग कार्य पूरा

Wed, 22 Jan 2025 11:33 AM IST
Krishan Singh योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

एनएचएआई की टीम ने यहां पर 13 अलग-अलग जगहों पर बोरिंग करवाकर कुछ मिट्टी और पत्थर निकाले। बोरिंग से निकले मिट्टी और पत्थर मंगलवार को जांच के लिए एनएचएआई की प्रमाणित लैब में भेजे गए। 

विज्ञापन
Boring work completed before construction of proposed tunnel in Shimla-Bilaspur four lane
सुरंग(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला-बिलासपुर प्रस्तावित फोरलेन में बनने वाली दो मुख्य टनल निर्माण से पहले इसकी मिट्टी जांच के लिए चल रही बोरिंग का कार्य समाप्त हो गया है। एनएचएआई की टीम ने यहां पर 13 अलग-अलग जगहों पर बोरिंग करवाकर कुछ मिट्टी और पत्थर निकाले। बोरिंग से निकले मिट्टी और पत्थर मंगलवार को जांच के लिए एनएचएआई की प्रमाणित लैब में भेजे गए। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अब आगामी निर्माण शुरू होगा। यदि यहां पर मिट्टी और पत्थर की रिपोर्ट सही आई तो टनल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शिमला से बिलासपुर तक बनने वाले फोरलेन में प्रथम चरण में शालाघाट से नौणी तक निर्माण होना है।

विज्ञापन


इसमें करीब 9 किलोमीटर का हिस्सा जिला बिलासपुर जबकि करीब 19 का हिस्सा सोलन के अर्की क्षेत्र में पड़ेगा। अर्की क्षेत्र में नलाग से शालाघाट तक बनने वाले फोरलेन में दो सुरंगों का निर्माण होना है। इसमें शालाघाट के सरी गांव से रेवटा (पिपलूघाट) के समीप तक 3800 मीटर की टनल बनाई जाएगी और दूसरी बानण से सुसाय गांव तक करीब 300 मीटर की टनल का निर्माण होना है। टनल निर्माण से पूर्व बोरिंग का कार्य होना था जो 20 जनवरी को पूरा हो गया। एक माह तक चले इस बोरिंग कार्य के दौरान निकला पत्थर व मिट्टी जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है, वहीं अब इसकी रिपोर्ट आने के बाद अगला कार्य शुरू होगा। उधर, एसडीएम अर्की यादविंदर पॉल ने बताया कि प्रस्तावित फोरलेन में बनने वाले दो टनलों से पहले बोरिंग कार्य को लेकर पत्थर और मिट्टी लैब टेस्टिंग के लिए भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद टनल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed